Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Lucknow: लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जानें पूरा मामला

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में 10 जुलाई को लुलु मॉल (Lulu Mall) का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने किया था। उसके बाद 11 जुलाई से आम लोगों का आवगमन शुरू हुआ। लेकिन बुधवार को वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग नमाज अदा करते हुए नजर आए। इन लोगों पर एक्शन लेते हुए सुशांत गोल्फ सिटी (Sushant Golf City) स्थित लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मॉल के जनसंपर्क अधिकारी ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में गुरुवार की रात केस दर्ज कराया है। धारा 153A, 295A, 341 समेत कई अन्य धाराओं में FIR दर्ज हुई है।

मॉल के अंदर नमाज पढ़ते कुछ लोग

बता दें नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ था। एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव (ADCP South Rajesh Kumar Srivastava) के अनुसार लुलु मॉल के जनसंपर्क अधिकारी सिब्तैन हुसैन (Public Relations Officer Sibtain Hussain) ने गुरुवार की शाम को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया है कि मॉल परिसर में बिना अनुमति के कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो की जांच कराई गई जो राजधानी के लुलु मॉल का ही निकला। इसके बाद जनसंपर्क अधिकारी सिब्तैन हुसैन ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि नमाज पढ़ने वालों में मॉल का कोई कर्मचारी या अधिकारी नहीं है। तहरीर के आधार पर अज्ञात नमाजियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

LuLu Mall

तो वहीं दूसरी ओर लुलु मॉल में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठन लगातार विरोध कर रहा है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी (Shishir Chaturvedi) ने कहा कि अगर मॉल में दोबारा नमाज पढ़ी जाएगी तो विवश होकर मॉल में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने इसे लव जिहाद का नया अड्डा बताकर विवाद और बढ़ा दिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कहा कि यहां कर्मचारियों की नियुक्ति भी विशेष तरीके से की गई है। इसके अलावा गुरुवार को लुलु मॉल के महाप्रबंधक समीर वर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि लुलु मॉल सभी धर्मों का आदर करता है। लेकिन किसी भी प्रकार के संगठित धार्मिक कार्य या प्रार्थना की यहां अनुमति नहीं दी जाती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें