Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखनऊः युवाओं के सिर से नहीं उतर रहा हर्ष फायरिंग का जुनून

लखनऊः उत्तर प्रदेश में युवाओं के सिर से हर्ष फायरिंग का जुनून नहीं उतर रहा है। मामला राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र ठाकुरगंज के मंजू टंडन निसार होटल के सामने का है। जहां हर्ष फायरिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक बीच सड़क पर खड़े होकर रिवॉल्वर से फायरिंग करता दिख रहा है। वहीं जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच शुरू की। बता दें कि रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग करने वाले युवक का नाम निसार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि इससे पहले भी बीते महीनों में लखनऊ में एक घटना सामने आई थी। उस समय भी कुछ युवाओं ने बीच रोड पर फायरिंग कर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई थीं। उस समय इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बारे में बताया गया था कि बड़ी संख्या में युवक लखनऊ के सुशांत गोल्फ थाना क्षेत्र के अंतर्गत माल के पास पहुंचकर बर्थडे का जश्न मना रहे थे, उसी समय उन्होंने बीच रोड पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की थी।

जिसको लेकर सुशांत गोल्फ थाना अध्यक्ष ने कहा था कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक धारा हर्ष फायरिंग के तहत भी पुलिस ने केस दर्ज किया था। वहीं इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा था। आपको बता दें कि अखिलेश ने लिखा था ‘भाजपा 2.0 के राज में, यूपी डूबा अपराध में’।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें