Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सावन महीने का पहला सोमवार कल, काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

नई दिल्लीः सावन महीने का कल पहला सोमवार है। बता दें कि 12 ज्योर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में इस बार सावन महीने में भक्तों को विशेष सुविधाएं मिलने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार सावन के पहले सोमवार को 5 लाख तक भक्तों के आने का अनुमान है। वहीं विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और कोरोना के प्रतिबंधों से मुक्ति के बाद पहली बार बने नए गंगा द्वार से भक्त सीधे गंगाजल लेकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में जलाभिषेक करने आ सकेंगे।

- Advertisement -

भक्तों को मिलेगी तमाम सुविधाए 

इतना ही नहीं, भक्तों के लिए बड़े पंडाल, रेड कारपेट, पेयजल, LED पर सीधे दर्शन, दिव्यागों और अशक्तों के लिए ई-रिक्शा, विभिन्न भाषाओं में एनाउंसमेंट की भी सुविधा मिलती रहेगी। सावन की तैयारियों के बारे में काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने जानकारी दी।

काशी विश्वनाथ धाम बन जाने के बाद यह पहला सावन

आपको बता दें कि उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम बन जाने के बाद यह पहला सावन है। वहीं पिछले दो साल से कावड़ यात्रा भी बंद थी, इसलिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मंदिर में आसानी से प्रवेश के लिए सभी रास्तों पर सुगमता की व्यवस्था की गई है। वहीं इस बार श्रद्धालुओं को नया अनुभव यह होगा कि गंगा द्वार से गंगाजल लेते हुए श्रद्धालु सीधे मंदिर में पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक कर सकेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें