Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मध्य प्रदेश के धार में हुआ दर्दनाक बस हादसा,12 लोगों की दर्दनाक मौत

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

मध्य प्रदेश के धार इलाके में नर्मदा नदी में बस गिरने से एक बड़ा हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि संतुलन बिगड़ने की वजह से बस नदी में जाकर गिर गई। बस में कुल यात्रियों की संख्या अभी तक साफ़ तौर पर सामने नहीं आ पाई है, पर कयास यह लगाए जा रहे हैं कि बस में 52 से 55 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक, 30 से अधिक यात्री अभी भी नदी में लापता हैं। वहीं 12 लोगों की मरने की खबर भी सामने आई है।

क्या है हादसे की वजह

इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस जिसका संतुलन बिगड़ने के कारण यह बड़ा बस हादसा हुआ। वहीं रेस्क्यू का काम लगातार जारी हैं। सूत्रों के मुताबिक यह हादसा संजय सेतु पुल पर हुआ है। साथ ही अधिकारियों से बातचीत में यह भी सामने आ रहा है कि घटना स्थल पर स्थित निवासियों ने बहुत मदद की है। साथ ही प्रशासन द्वारा इस पूरी घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिये गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुःख

मध्यप्रदेश में हुए बस हादसे पर शोक वक्त करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश के धार में बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

साथ ही एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर मंत्री कमल पटेल घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।आपको बताते चलें कि नदी में पानी की धार बहुत अधिक होने क कारण राहत कार्य में बड़ी बाधा सामने आ रही है। साथ ही सूत्रों के मुताबिक 14 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें