Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

एक्शन में सीएम योगी, पीडब्ल्यूडी के स्टाफ अफसर और स्टाफ के खिलाफ दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

लखनऊः बीते दिनों हुए लोकनिर्माण विभाग में तबादलों में बड़ी अनियमितता पाई गई है। जिसको लेकर योगी सरकार ने ओएसडी अनिल पांडेय को हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडब्लूडी के एचओडी मनोज कुमार गुप्ता और उनके स्टाफ अफसर शैलेंद्र यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

स्थानांतरण में गंभीर अनियमितताएं पाई गई
आपको बता दें कि पीडब्ल्यूडी में उच्चस्तरीय जांच समिति ने स्थानांतरण में गंभीर अनियमितताएं पाई हैं। वहीं समिति की सिफारिश के आधार पर प्रधान सहायक संजय चौरसिया और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थापन घ वर्ग पंकज दीक्षित को निलंबित करके नियम-7 के तहत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। जिसको लेकर शासन ने मंगलवार को ही कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय को कहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें