Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मेधज ग्रुप की बड़ी पहल, ऑनलाइन ज्योतिष इंस्टिट्यूट का किया भव्य शुभारंभ

लखनऊः मेधज ग्रुप के संस्थापक डॉ0 समीर त्रिपाठी के आदर्श वाक्य “चलो एक बार फिर विद्यार्थी बन जाएं’’ के साथ में मेधज ग्रुप की श्रंखला में “ऑनलाइन ज्योतिष इंस्टिट्यूट” मेधज ए रिसर्च एंड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड की एक क्रांतिकारी पहल का भव्य शुभारंभ किया गया| बता दें कि अपने उद्बोधन में डॉ0 समीर त्रिपाठी ने बताया कि यह क्रांतिकारी पहल भारत के सकल घरेलू उत्पाद को 35% से ऊपर ले जाने में एक प्रमुख भूमिका में निभाएगी|

- Advertisement -

वहीं, ज्योतिष विद्या के होने के अनेकों तथ्य समाज में उपलब्ध है, और हम उनसे प्रतिदिन साक्षात्कार भी करते हैं, किंतु हम अज्ञानतावश उनकी उपेक्षा करते हैं, जिसके कारण हम जीवन में बहुत तरीकों से समस्याओं का सामना करते हैं, जीवन में होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए अत्र, तत्र, सर्वत्र अनायास ही भटकते हैं, और समाधान ढूंढने का प्रयास करते रहते हैं, किंतु सही समाधान ज्योतिष पढ़कर, ज्योतिष के ज्ञान को अर्जित करने के बाद ही मिलता है।

बता दें कि ज्योतिष के सही होने की 70% गारंटी होती है, इसलिए यदि हर कोई ज्योतिष की पढ़ाई कर ग्रह दशाओं की भाषा समझते हुए अपना सही मार्ग चुन ले, तो उन्हें अपने आप से जीवन जीने के सही रास्ते मिल जाएंगे, जैसे कि महात्मा बुद्ध ने भी कहा “आत्म दीपो भवा”।

जिसको लेकर डॉक्टर समीर त्रिपाठी ने बताया कि आने वाले वर्षों में “मेधज ए रिसर्च एंड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड” अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आने वाली सभी आपदाओं की सूचना पहले से हर देश के सांसद भवन को अवगत कराएगा, और भारत को वर्ष की शुरुआत होने से पहले देश के भीतर आने वाली सभी आपदाओं, वह चाहे आपातकालीन हो या राजनीतिक, की सूचना देकर देश की सुरक्षा में मदद करने का भागीदार बनेगा, ताकि संपूर्ण विश्व को रहने के लिए एक बेहतर जगह बना सके|

बता दें कि भारतीय ज्योतिष की अनेक शाखाएं हैं, उन शाखा में वैदिक ज्योतिष एवं नाड़ी ज्योतिष अत्यंत प्राचीन विद्याएँ हैं। ऐसी मान्यता है, कि ज्योतिष विद्या में भूत, वर्तमान और भविष्य की गणना सटीकता के साथ की जा सकती है| वैदिक ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा शास्त्र और विज्ञान है, जो आकाश मंडल में विचरने वाले ग्रहों/पिंडों जैसे सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध के साथ राशियों एवं नक्षत्रों का अध्ययन करता है|

अंत में डॉक्टर समीर ने सभी को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि यह संपूर्ण विश्व के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि अब यहां पर भी ऑनलाइन ज्योतिष इंस्टिट्यूट का शुभारंभ हो गया है, जिसका पाठ्यक्रम 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स को महारत आचार्य के द्वारा सुनियोजित तरीके से इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों तक पहुंचाएगा| डॉ त्रिपाठी का कहना है कि ज्योतिष विद्या से हम जीवन की समस्याओं का चमत्कारी रूप से निवारण कर सकते हैं, और भविष्य में इस विद्या को और आगे तक ले जाने का सदैव प्रयास करते रहेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें