Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है

लखनऊः यूपी में तबादलों में भ्रष्टाचार को लेकर हुई कार्रवाई से योगी सरकार के कई मंत्री नाराज हैं। अब इसे लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। वहीं, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है।

- Advertisement -

 

मंत्री दिनेश खटीक को दी इस्तीफा देने की सलाह 

बता दें कि इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने योगी सरकार में मंत्री दिनेश खटीक को इस्तीफा देने की भी सलाह दे डाली। जिसको लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि, जहां मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले। ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए सही उपाय है।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने योगी सरकार मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे के सामने आने के बाद ये निशाना साधा है। दरअसल, योगी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने सरकार में दलितों को उचित मान-सम्मान न मिलने का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें