Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आजादी का अमृत महोत्सवः वीके जैन महाविद्यालय में हस्तशिल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कासगंजः देश में चल रहे 75वें आजादी के अमृत महोत्सव पर कासगंज जिले के वीके जैन महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा हस्तशिल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बीएड, डीएलएड, बी-कॉम की छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और ध्वज बनाकर सहभागिता की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सचिव विनय कुमार जैन ने कहा कि हम सभी को आजादी के अमृत महोत्सव में भाग लेकर देश के विकास में सहयोग करना चाहिए।

- Advertisement -

वहीं, महाविद्यालय में महोत्सव में भाग लेने वाली बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा ने दांडी यात्रा के ऊपर पोस्टर तैयार किया। आपको बता दें कि गाँधी जी के नेतृत्व में  12 मार्च 1930 से 6 अप्रेल 1930 तक एक अभियान चलाया गया था। जिसका नाम दांडी यात्रा रखा गया था। इसको नमक सत्याग्रह के नाम से भी जाना जाता है।

वहीं पियूष यादव नाम के छात्र ने भी महोसव में भाग लेकर अशोक स्तम्भ के बारे में बताया। आपको बता दें कि महाविद्यालय में हुए इस अमृत महोत्सव में प्रवक्ता सौरभ साहू की अहम भूमिका रहीं। जिन्होंने महोत्सव में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।

वहीं उपसचिव यश जैन ने कहा की हम सभी को देश की आजादी एंव अखंडता के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। बता दें कि महाविद्यालय में हुए इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय परिवार ने सभी का  आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें