Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जितिन प्रसाद के राजनीतिक करियर पर पड़ेगा असर, चुनाव से पहले कांग्रेस से बीजेपी में हुए थे शामिल

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में बड़ी गड़बड़ियों के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री की पहल पर कई अधिकारियों और मंत्री के OSD समेत विभाग के HOD के खिलाफ कार्रवाई तो हो गई है, मगर अब ये सवाल उठ रहे हैं कि इससे कांग्रेस से बीजेपी में आकर सीधे कैबिनेट मंत्री बने जितिन प्रसाद के राजनीतिक भविष्य पर क्या असर होगा?

- Advertisement -

तबादलों में गड़बड़ी की भनक खुद मंत्री को नहीं

वहीं, इसके पीछे ये सबसे बड़ी वजह है कि ना सिर्फ लोक निर्माण विभाग में गड़बड़ियों की बात सामने आई, बल्कि इस बात की भी चर्चा होती रही कि जितिन प्रसाद के जिस OSD की सबसे ज्यादा भूमिका बताई जा रही है। वो उनके सबसे करीबी थे। इसीलिए क्या इतने बड़े पैमाने पर तबादलों में गड़बड़ी की भनक खुद मंत्री को नहीं लगी?

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस प्राथमिकता
आपको बता दें कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस को अपनी प्राथमिकता बताने वाले योगी सरकार में इस मामले के सामने आने के बाद चर्चा है कि जितिन प्रसाद को ‘सीख’ या ‘सबक’ मिलना तय है। हालांकि परिस्थिति ये तय करेगी कि जितिन की ‘अनदेखी’ ने कहीं ना कहीं नेतृत्व को भी असहज कर दिया है।

तबादलों को लेकर सबसे अधिक घेरे में आए मंत्री

बता दें कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद के विशेष कार्याधिकारी अनिल कुमार पांडेय तबादलों को लेकर सबसे ज्यादा घेरे में आए। वहीं सवाल उठता देख सचिवालय प्रशासन विभाग ने अनिल कुमार पांडेय को मूल विभाग में वापस दिल्ली भेजने का आदेश जारी कर दिया और उनके खिलाफ सतर्कता जांच और कार्रवाई की सिफारिश भी कर दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें