Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गाजियाबादः नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया वायरल

नई दिल्लीः गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां 9वीं की छात्रा से कुछ लड़को ने छेड़खानी की है। जानकारी के मुताबिक छात्रा एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रही थी। तभी पांच नाबालिग छात्रों ने उसके साथ छेड़खानी की, फिर उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। वहीं इस मामले में गुरुवार को परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है।

- Advertisement -

नौवीं कक्षा में पढ़ती है छात्रा

बता दें कोतवाली इलाके के रहने वाले छात्रा के पिता ने कहा कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी 13 साल की बेटी नौवीं क्लास में पढ़ती है। वहीं आसपास के रहने वाले पांच लड़के बेटी को कोचिंग और स्कूल आते-जाते समय प्रतिदिन परेशान करते हैं। कभी रास्ते में छेड़छाड़ करते हैं, तो कोचिंग से निकलते समय उस पर छींटाकशी किया करते हैं।

आरोपियों ने छात्रा को कोचिंग सेंटर के बाहर घेर लिया

आपको बता दें कि छात्रा के पिता का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले पांचों आरोपियों ने उनकी बेटी को कोचिंग सेंटर के बाहर घेर लिया। तथा उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान एक आरोपी ने बेटी का जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया।

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

वहीं, जब उसने विरोध किया तो हाथ मरोड़ दिया। इस छेड़छाड़ के दौरान छात्रों का एक साथी वीडियो बना रहा था। यही वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें