Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

केरलः मंकीपॉक्स का मिला एक नया मरीज, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई तीन

नई दिल्लीः केरल में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। जिसकी पुष्टि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने की है। जिसको लेकर उन्होंने बताया कि राज्य में मंकीपॉक्स का यह तीसरा मामला है। वहीं, ये मरीज 6 जुलाई को यूएई से लौटा था। बता दें कि 13 जुलाई को उसमें लक्षण दिखाई देने लगे। जिसके चलते अब उसके संपर्क में आए लोगों पर नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -

मंकीपॉक्स के कुल तीन मामलों की पुष्टि

आपको बता दें कि राज्य में मंकीपॉक्स के कुल तीन मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, तीनों की ही ट्रैवल हिस्ट्री विदेश की है। बता दें कि केरल में 14 जुलाई को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया था कि विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे केरल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तेज बुखार और शरीर पर थे छाले

जानकारी के मुताबिक उस व्यक्ति को तेज बुखार था और शरीर पर छाले थे। जिसके चलते उसका सैंपल लेकर परीक्षण के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेजा गया था। बता दें कि मंत्री ने बताया था कि जिस व्यक्ति में लक्षण दिखे हैं, वो यूएई में एक मंकीपॉक्स रोगी के निकट संपर्क में था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें