Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बैनामे में चौहद्दी बदलकर विधवा की जमीन हड़पने की कोशिश, पीड़िता ने सीएम योगी को लिखा पत्र

लखनऊः राजस्व कर्मियों और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर विधवा महिला का कर रहा उत्पीड़न। ताज़ा मामला बरहटा माझा की गाटा संख्या 656 का है। मुख्यमंत्री को लिखे शिकायती पत्र के अनुसार विधवा महिला पूनम पाठक के पति स्व. वीरेन्द्र पाठक, अशोक पाठक और किरन पाठक ने 1 बिस्वा 20 धुर का एक पंजीकृत संयुक्त बैनामा वर्ष 1997 में करवाया था। जो राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज है।

- Advertisement -

बता दें कि वर्ष 2002 में किरण पांडेय ने अपने हिस्से पर अपना मकान बनवा लिया था। उसी समय वीरेंद्र पाठक ने भी अपनी बाउंडरी और गेट लगवा लिया था। अशोक पाठक का प्लाट तबसे आज तक खाली पड़ा है। वर्ष 2006 में लिखित बटवारा भी किरण पांडेय अशोक पाठक और वीरेंद्र पाठक के मध्य हुआ था।

जिसमे सभी के हस्ताक्षर गवाहों के समक्ष हैं और सभी अपने हिस्से पर काबिज थे। वर्ष 2016 में अशोक कुमार पाठक से रामसेन सिंह जो जिलापंचायत अध्यक्ष के पिता है, उन्होंने एक पंजीकृत बैनामा लिया था लेकिन षड्यंत्र पूर्वक चौहद्दी वीरेंद्र पाठक के प्लाट की लिखा दी जिसका पता शिकायतकर्ता महिला को 2 सप्ताह पूर्व चला जब वो अपने प्लाट पर कुछ निर्माण कार्य करवाने गयी।

तब जिला पंचायत अध्यक्ष के 5-6 लोग विवाद उत्पन्न करने लगे और उसके कार्य को जबरदस्ती रुकवा दिया। पीड़ित महिला पूनम पाठक ने घटना की शिकायत नयाघाट चौकी इंचार्ज तथा सहायक अभिलेख अधिकारी से 5 जुलाई को की जिसपर लेखपाल कानून गो से स्थलीय निरीक्षण कर आख्या मांगी गई।

जिसके अनुपालन में राजस्व टीम मौके और अभिलेखों की जांच कर लिखित रिपोर्ट 22 जुलाई को दी जिसके अनुसार पीड़ित महिला अपने अंश की भूमि पर बैनामे के समय से ही काबिज है तथा मौके पर उसकी बाउंडरी वाल गेट लगा है। जिसकी मोहल्लेवासियों ने भी इसकी पुष्टि की है।

वहीं इस आख्या पर लेखपाल, कानून गो और सहायक राजस्व अधिकारी के हस्ताक्षर भी है। जिला पंचायत अध्यक्ष पति इस रिपोर्ट को मानने को तैयार नही है। वो पीड़ित महिला को निर्माण कार्य नही करने दे रहा है, और उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहता है। पीड़ित महिला ने क्षुब्ध होकर अपनी शिकायत जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश से की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें