Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊः यूपी की योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि योगी सरकार ने राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की है। जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने एक जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है।

- Advertisement -

तीन फीसद की बढ़ी दर से महंगाई भत्ते का होगा भुगतान

आपको बता दें कि योगी सरकार के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को अगस्त से तीन फीसद की बढ़ी दर से महंगाई भत्ते का नगद भुगतान किया जाएगा। बता दें कि वित्त विभाग ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ी दर से डीए और डीआर के भुगतान की मंजूरी के लिए सीएम योगी को वित्त मंत्री के माध्यम से फाइल भेजी थी।

34 प्रतिशत की दर से डीए देने का फैसला

बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के डीए और पेंशनरों के डीआर में बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई महीनों से प्रभावी होती है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जनवरी 2022 से 31 की बजाय 34 प्रतिशत की दर से डीए और डीआर देने का फैसला मार्च में किया था। वहीं अब यूपी सरकार के फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का भी डीए और डीआर बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें