Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वाई श्रेणी सुरक्षा देने पर ओमप्रकाश राजभर ने सीएम योगी को कहा ‘शुक्रिया’

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

सुभासपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने ‘वाई श्रेणी सुरक्षा’ (Y Category Security) मिलने पर सूबे के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) को धन्यवाद कहा है। वहीं राष्‍ट्रपति चुनाव में समाजवादी पार्टी में क्रास वोटिंग का दावा करते हुए शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने इसका क्रेडिट खुद को दिया है और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को एक बार फिर घेरने की कोशिश की है। ओमप्रकाश राजभर ने भी सपा में क्रास वोटिंग का दावा करते हुए अखिलेश को निशाने पर लिया है।

बता दें ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने थर्मामीटर से चेक करें कि क्रास वोटिंग किसने की है। उन्होंने कहा कि शिवपाल बड़े नेता हैं। अखिलेश को उनका ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल करने पर एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने आगे कहा कि मतदान के पहले से ही वह इस जीत के प्रति आश्वस्त थे। मतदान के दिन भी कहा था कि सपा (SP) व रालोद (RLD) के भी कई विधायक मुर्मू (Draupadi Murmu) को वोट दे सकते हैं। वह सच निकला।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें