Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

खाने के लिए आम मांगा तो चाचा ने अपनी पांच साल की भतीजी को उतारा मौत के घाट, जानें पूरी खबर

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

यूपी से एक बेहद ही खौफनाक घटना सामने आयी है। जहां एक चाचा ने अपनी पांच साल की मासूम भतीजी को बड़ी बेरहमी से मार डाला। चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि क़त्ल करने की वजह सिर्फ इतनी सी है कि बच्ची ने खाने के लिए आम मांगा था। बता दें मर्डर करने वाला व्यक्ति पड़ोस (Neighbour) में रहता है और रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है।

बता दें कि मामला प्रदेश के जनपद शामली (Shamli) के खेड़ा कुर्तान गांव का है। जहां खुर्शीद की महज पांच साल की बेटी खैरुनिशा एक दिन अचानक गायब हो गई। बच्ची को पूरे गांव में ढूंढा जा रहा था। गायब होने से पहले बच्ची को पड़ोस में रहने वाले चाचा उमरदीन के पास देखा गया था। जो खुद भी परिवार वालों के साथ मिलकर कर बच्ची को ढूंढ रहा था, क्योंकि आखिरी बार बच्ची को उसी के घर पर देखा गया था। शक के अनुसार परिवार वालों ने चाचा उमरदीन के खिलाफ पुलिस कम्प्लेन करवाई। जिसके बाद पकड़े जाने के डर से उमरदीन भाग गया, लेकिन पुलिस द्वारा उसके पकड़े जाने पर तो दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। पता चला हैं कि घटना के दिन बच्ची उमरदीन के पास आई थी। उस वक्त वह खाने के साथ आम खा रहा था।

चाचा को आम खाता देखकर बच्ची का भी आम खाने का मन हुआ और बच्ची ने भी उससे खाने के लिए आम मांगा। जिसपर उमरदीन ने बच्ची को मना कर दिया फिर जब बच्ची आम खाने के लिए जिद करने लगी तो पहले उसने उसके सिर पर रॉड से मारा और फिर धारदार हथियार से उसका गला काट कर उसके शरीर को बोरे में भर दिया। गौरतलब है कि बेरहम चाचा के पास से सभी सुबूत बरामद हुए है और अब वो पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें