Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गोपाल राय का बड़ा आरोप, कहा- फाड़े गए सीएम अरविंद केजरीवाल के पोस्टर

नई दिल्लीः केजरीवाल सरकार और राज्यपाल  के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार का ‘वन महोत्सव’ कार्यक्रम था, जिसमे सीएम अरविंद केजरीवाल और राज्यपाल वीके सक्सेना को शामिल होना था। लेकिन कार्यक्रम से पहले दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में जबरन पीएम मोदी के पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जबकि सीएम अरविंद केजरीवाल के पोस्टर फाड़े गए हैं।

- Advertisement -

दिल्ली सरकार की ओर से होना था कार्यक्रम का आयोजन

बता दें कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि असोला भाटी में दिल्ली सरकार की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन होना था। जिसको लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल पर कल रात पीएम की ओर से पुलिस भेजी गई। इस दौरान मंच पर पहले से लगे बैनर को फाड़कर वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला पोस्टर लगाया दिया गया।

हम नहीं चाहते झगड़ा- गोपाल राय

आपको बता दें कि गोपाल राय ने कहा कि हम झगड़ा नहीं चाहते, लेकिन सरकारी कार्यक्रम को पॉलिटिकल बनाया जा रहा है। इसलिए कार्यक्रम में सीएम केजरीवाल और मैंने नहीं जाने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार  कार्यक्रम का आयोजन आज (शनिवार) दोपहर 12 बजे होना था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें