Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लाखों रुपयों से भरा बैग मिलने पर पुलिस कॉन्स्टेबल ने किया ऐसा काम, सब कर रहे तारीफ

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) में एक ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल (Traffic Police Constable) ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। रायपुर ट्रैफिक पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल नीलांबर सिन्हा (Constable Nilambar Sinha) को लावारिस हालत में सड़क पर एक बैग मिला। उन्होंने बैग खोला तो उसमें 2000 और 500 के नोटों के कई बंडल थे। सिन्हा ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए रुपयों से भरा बैग थाने में जमा करा दिया। बैग में कुल 45 लाख रुपये थे। नीलांबर की ईमानदारी की हर तरफ चर्चा हो रही है। यहां तक कि सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने भी ट्वीट कर सिन्हा को समाज के लिए आदर्श बताया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को एयरपोर्ट की ड्यूटी से घर जाते वक्त राय पब्लिक स्कूल के पास नीलांबर को एक सफेद रंग का बैग मिला। बैग में नोटों के बंडल भरे थे। नीलांबर ने बैग के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और बैग थाने में जमा करा दिया।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने नीलांबर की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘ट्रैफिक आरक्षक नीलांबर सिन्हा जैसे ईमानदार लोग समाज के लिए आज के समय में ईमानदारी का पर्याय हैं। नीलांबर को लावारिस हालत में 45 लाख रुपए से भरा बैग प्राप्त हुआ था, जिसे उन्होंने एसएसपी रायपुर को लौटा दिया। ऐसे ईमानदार व्यक्तित्व समाज के लिए आदर्श हैं। हम सब इनको सलाम करते हैं।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें