Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बिहारः अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, हादसे में कई लोग घायल

पटनाः बिहार के छपरा जिले से बड़ा मामला सामने आया है। मामला खोदाईबाग गांव की है। जहां रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद जोरदार आग लग गई। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए हैं। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं।

- Advertisement -

खोदाईबाग इलाके  में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्ट्री

जानकारी के मुताबिक जिले के खैरा थाना स्थित खोदाईबाग इलाके के ओलहनपुर में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। जहां रविवार दोपहर अचानक फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ और इस धमाके में मकान के परखच्चे उड़ गए और बचे हिस्से में आग लग गई। जानकारी के अनुसार घर नदी किनारे बना है। जिससे बड़ा हिस्सा ढह भी गया है।

ध्वस्त घर में दबे कई लोग

आपको बता दें कि ध्वस्त घर में कई लोग दबे पड़े हैं, जिन्हें निकालने के प्रयास हो रहे हैं। वहीं अभी तक हताहत लोगों की तादाद का कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि उक्त मकान में 3-4 लोग थे, जिनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें