Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नशे की लत में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, मां और नाना पर भी जानलेवा हमला

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

प्रदेश के जनपद कानपुर (Kanpur) में बेटे को नशेबाजी के लिए रोकना पिता के भारी पड़ गया है। बेटे ने अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं मां और नाना पर भी जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाकू और सरिया बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बता दें कि ‘सी ब्लॉक’ दबौली निवासी जीत कुमार शुक्ला (55) ठेकेदारी करते थे। उनका बड़ा बेटा निखिल इंटर पास है और फिर पढ़ाई छोड़ दी थी। निखिल नशे का लती है। चरस गांजा समेत वो अन्य मादक पदार्थों का सेवन करता है। इसी बात का पिता विरोध करते थे। मां सुमन ने बताया की बीती रात जीत घर के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे बाकी सभी लोग ऊपर थे। इसी बीच निखिल ने जीत पर चाकू और सरिया से वार कर हत्या कर दी। उसने अपने नाना राम भरोसे अवस्थी और मां पर भी जानलेवा हमला किया। घटना के बाद से निखिल फरार है।

वहीं एसीपी गोविंद नगर विकास पांडेय (ACP Vikas Pandey) के मुताबिक हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए गए है। आरोपित की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें