Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Kasganj: ट्रेन की चपेट में आने से कांवड़िये की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -A valid URL was not provided.

प्रदेश के कासगंज (Kasganj) जनपद के सदर कोतवाली इलाके के कासगंज एटा रोड पर नदरई रेलवे अंडरपास के ऊपर से रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे कावड़िया की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। यह कावड़िया मध्यप्रदेश के मुरैना का रहने वाला चरन सिंह (Charan Singh) बताया जाता है और वह सोरों जी स्थित लहरा गंगा घाट से कावड़ भरकर वापस मुरैना जा रहा था। कासगंज एटा रोड पर बने नदरई रेलवे अंडरपास में नीचे बारिश का पानी भरे होने के कारण, यह कावड़िया रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रहा था और इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। इस कावड़िया की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर के बाद कासगंज जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर डीएम और एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस फाॅर्स मौके पर पहुँच गया। वहीं रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत पड़े कावड़िया के शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। कावड़िया की मौत के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली है और जिला प्रशासन ने नदरई रेलवे अंडरपास के नीचे भरे पानी में कावड़ियों के लिए इंटे बिछाकर फुटपाथ बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।

DM Harshita Mathur

वहीं कासगंज डीएम हर्षिता माथुर (DM Harshita Mathur) ने बताया कि मृतक कावड़िया के साथियों ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। यह मध्य प्रदेश के मुरैना का रहने वाला चरन सिंह है। कावड़ियों की समस्या को देखते हुए रेलवे अंडर नीचे भरे पानी से बचाव के लिए ईटें बिछाकर फुटपाथ बनाई जा रही है।


रिपोर्ट : विवेक रॉय

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें