Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

NCR में रह रहे यूपी के लोगों को योगी सरकार का तोहफा, ‘नहीं देना होगा रोड टैक्स’

लखनऊः एनसीआर में रहने वाले लोगों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। जिसके चलते अब इन लोगों को रोड टैक्स नहीं देना होगा। वहीं कैबिनेट बैठक ने इस प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। प्रदेश के परिवहन विभाग ने चार राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के बीच रोड टैक्स को लेकर करार किया था।

- Advertisement -

अन्य स्रोतों से नुकसान की भरपाई करेगा विभाग  

बता दें कि परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बैठक के बाद कहा कि इससे प्रदेश सरकार के राजस्व में 12 करोड़ रुपये की कमी आएगी पर लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई विभाग अन्य स्रोतों से करेगा।

ललितपुर में नई जेल बनाने को मिली मंजूरी
जानकारी के मुताबिक बैठक में ललितपुर में नई जेल बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। इससे पहले ललितपुर जेल छोटी थी। जिसे अब बड़ी जेल में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। बता दें कि इस जेल की क्षमता 180 बंदियों की थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें