Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

क्या सेक्स से फैल सकता है Monkeypox? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

देश में जारी कोरोना संकट के बीच मंकीपॉक्स (Monkeypox) ने टेंशन बढ़ा दी है। भारत (India) में अब तक इस बीमारी के चार मामले सामने आ चुके हैं। बीते रविवार को दिल्ली (Delhi) में देश का चौथा मामला सामने आया था। WHO की तरफ से मंकीपॉक्स को वैश्विक इमरजेंसी घोषित किया जा चुका है। WHO के अनुसार, मंकीपॉक्स वायरस (Monkeypox Virus) किसी भी प्रकार के निकट संपर्क के माध्यम से फैल सकता है, जिसमें चुंबन भी शामिल है। इसके साथ-साथ अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति को छूते हैं या फिर उसके साथ संबंध (Sex) बनाते हैं तो आपके संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।

WHO के अनुसार, चकत्ते, शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ (मवाद या त्वचा के घावों से बहता खून) विशेष रूप से संक्रामक हैं। अल्सर या घाव भी संक्रामक हो सकते हैं, क्योंकि लार के माध्यम से भी यह वायरस फैल सकता है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाली वस्तुओं के संपर्क में आना – जैसे कपड़े, बिस्तर, तौलिये या खाने के बर्तन जैसी वस्तुएं भी संक्रमण का स्रोत हो सकती हैं।

वहीं डॉ पीयूषा रजनी ने बताया कि ‘यौन संपर्क के दौरान मंकीपॉक्स फैलता है। इसके साथ-साथ गले लगाने, मालिश करने और चुंबन के साथ-साथ लंबे समय तक आमने-सामने संपर्क से भी वायरस फैलने का खतरा है। कोई शख्स इस वायरस से तब भी संक्रमित हो सकता है जब वह किसी संक्रमित मरीज द्वारा सेक्स संबध बनाने के दौरान इस्तेमाल किये गए बिस्तर, तौलिये और सेक्स टॉय के संपर्क में आ जाए, जिसे डिसइंफेक्ट नहीं किया गया हो। विशेषज्ञ का कहना है कि अपने सेक्स पार्टनर की संख्या सीमित रखने से जोखिम की संभावना कम हो सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें