Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP: बैन होगा यूनिफॉर्म में पार्क-मॉल जाना, डीएम और एसपी को लिखा गया पत्र

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द यूनिफॉर्म पहन कर पार्क, मॉल समेत तमामम ऐसी जगहों पर जाने से रोक लग सकती है। क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बच्चों के स्कूल ड्रेस में पार्क, मॉल या सार्वजनिक स्थानों पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा है।

- Advertisement -

स्कूल ड्रेस में घूमना होगा बैन

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सुचिता चौधरी ने स्कूल और कॉलेज के समय में बच्चों के स्कूल ड्रेस में पार्क, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश को लेकर बैन लगाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों और सुपरिडेंट ऑफ पुलिस को पत्र लिखा है।

बच्चे ना हो किसी अप्रिय घटना का शिकार

बता दें कि सुचिता चौधरी ने अपने पत्र में लिखा है कि ये देखने में आया है कि स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे अक्सर विद्यालय ना जाकर पार्क, मॉल, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर समय बिताते करते हैं। जानकारी के मुताबिक ऐसी परिस्थितियों में बच्चों के साथ अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वह स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चों को ऐसी जगहों पर प्रवेश की अनुमति ना दें। साथ ही इस संबंध में की गई कार्रवाई को लेकर सप्ताह भर के भीतर आयोग को अवगत कराएं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें