Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उत्तराखंड बीजेपी को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी ने महेंद्र भट्ट के हाथों में दी कमान

देहरादूनः उत्तराखंड में बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। जानकारी के मुताबिक मदन कौशिक की जगह अब प्रदेश की कमान महेंद्र भट्ट के हाथ में होगी। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी कर दिया है।

- Advertisement -

महेंद्र भट्ट को बीजेपी ने बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष

आपको बता दें कि बदरीनाथ से पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश के बाद आज उत्तराखंड के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र जारी किया गया। वहीं इससे पहले मदन कौशिक और उनके बाद राजपुर विधायक खजान दास के साथ महेंद्र भट्ट के दिल्ली दौरे के बाद उत्तराखंड में बीजेपी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर खबर तेज़ हो गई थी। बताया जा रहा है कि मदन कौशिक को राज्य सरकार में जगह मिल सकती है।

ब्राह्मण-ठाकुर समीकरण को देखते हुए पार्टी ने लिया फैसला

बता दें कि केंद्र में शीर्ष नेतृत्व ने उत्तराखंड भाजपा में गढ़वाल से ब्राह्मण चेहरे को अध्यक्ष बनाने के लिए कवायद तेज कर दी, जिसके बाद आज महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तराखंड के राजनैतिक परिपेक्ष्य में हमेशा देखा गया है कि ब्राह्मण-ठाकुर समीकरण को देखते हुए पार्टी फैसला लेती है। जानकारी के मुताबिक महेंद्र भट्ट बदरीनाथ सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए भी महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान सौपी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें