Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति हुई फेल, अब तक 200 से अधिक दुकानें बंद

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को आए अभी मात्र 9 महीने भी नहीं हुए हैं, इसी बीच 200 से अधिक दुकानें बंद भी हो गई हैं। वहीं, अगले कुछ दिनों में कुछ और दुकानें भी बंद हो सकती हैं। दरअसल, दिल्ली में शराब का कारोबार करने वाले कारोबारियों ने सरकार की शराब नीति से दूरी बना ली है, और दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया है। इसके पीछे बड़ी वजह दुकानदारों का आर्थिक नुकसान है। इसके कारण वे अपने लाइसेंस सरकार को वापस कर रहे हैं।

- Advertisement -

शराब को लेकर मच सकता है हाहाकार

आपको बता दें कि आने वाले दिनों में दिल्ली में एक बार फिर शराब को लेकर हाहाकार मच सकता है। जानकारी के मुताबिक अब तक दिल्ली में 9 जोन एक्साइज डिपार्टमेंट को सरेंडर कर चुके हैं। यानी लगभग 160 से ज्यादा दुकानें बन्द हो चुकी हैं।

क्या है कारोबारियों का दर्द?
बता दे कि पूर्वी दिल्ली में शराब की नई नीति को लेकर एक कारोबारी ने बताया कि, सरकार अपनी पॉलिसी को खुद ही सही तरीके से ना ही इंप्लीमेंट कर पाई और ना ही समझ पाई। दरअसल, पहले सरकार ने शराब पर डिस्काउंट देने की छूट दी थी। बाद में सरकार ने इसे हटा दिया। फिर दोबारा शराब पर डिस्काउंट देने की छूट दे दी। जिससे कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ।

नई पॉलिसी के बाद शराब के कुछ ब्रांड्स बंद

बता दें कि नई पॉलिसी के बाद शराब ने कुछ ब्रांड्स को बंद कर दिया, जिससे शराब के शौकीनों को कॉम्प्रोमाइज करना पड़ा। वहीं काफी लोगों के पसंद की शराब ना मिलने से उसे खरीदना तक छोड़ दिया। इससे भी शराब कारोबारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें