Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उत्तर प्रदेशः प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के विदाई की तैयारी, मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊः प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को उनके पद से हटाने की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक सुनील बंसल को अब तेलंगाना में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें कि अगले साल तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हैं।

- Advertisement -

यूपी में महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं सुनील बंसल

बता दें सुनील बंसल पिछले आठ सालों से यूपी में महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार 2014 लोकसभा चुनाव में सुनील बंसल को प्रदेश का सह संगठन मंत्री बनाया गया था। वहीं इस चुनाव में भाजपा ने यूपी में 80 में से 73 लोकसभा सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। जानकारी के मुताबिक वो इस चुनाव में अमित शाह का साथ दे रहे थे। इसके बाद उन्हें प्रदेश का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

भाजपा को सत्ता में पहुंचाने का सुनील बंसल को मिला श्रेय

जानकारी के मुताबिक 2017 का विधानसभा चुनाव और फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने का श्रेय भी उन्हें दिया गया। जिसको लेकर पार्टी का मानना है कि वो तेलंगाना में भी पार्टी को सफलता दिलाएंगे।

नगर निगम सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा

बता दें कानपुर नगर निगम सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार उप सभापति कैलाश पांडेय ने 13.75 अरब रुपए बजट का प्रस्ताव रखा। जिसको BJP पार्षदों ने पास कर दिया। वहीं इस पर कांग्रेस पार्षद कमल शुक्ल बेबी ने बजट की कॉपी फाड़ कर फेंक दी।

भाजपा पार्षद नवीन पंडित सहित अन्य ने किया हंगामा

आपको बता दें कि इतने में भाजपा पार्षद नवीन पंडित समत अन्य लोगों ने हंगामा कर दिया और कांग्रेस पार्षद कमल शुक्ल बेबी को सस्पेंड करने की मांग की। जिसको लेकर कांग्रेस और सपा पार्षदों ने महापौर प्रमिला पांडेय से बहस भी की। वहीं हंगामे को देखते हुए महापौर ने थोड़ी देर के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें