Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी, जगद्गुरु रामभद्राचार्य से की मुलाकात

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

चित्रकूट (Chitrakoot) में चल रहे भाजपा (BJP) के प्रशिक्षण वर्ग में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटे पहले ही पहुंच गए। बस अड्डा स्थित हेलीपैड से उतर कर सीधे वह तुलसी पीठ पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य (Rambhadracharya) से मिलने पहुंचे। उन्हें सूचना मिली थी कि रामभद्राचार्य की तबीयत ठीक नहीं है। करीब 15 मिनट उनसे मिलने के बाद वापस बिंदीराम होटल प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे।

बता दें सीएम से राम भद्राचार्य ने अपने दिव्यांग विश्वविद्यालय के लिए शासकीय सहायता मांगी। इस पर सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। बेड़ी पुलिया से लेकर तुलसी विद्यापीठ तक पूरे रास्ते को सील कर दिया गया था। जगह-जगह पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। पड़ोसी जिलों से भी पुलिस बुलाई गई थी। जिसमें फतेहपुर कौशांबी से भी पुलिस के जवान आए थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें