Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सरकार की बढ़ी कमाई, जुलाई महीने हुआ रिकार्ड जीएसटी कलेक्शन

नई दिल्लीः वस्तु एवं सेवा कर कलेक्शन के जुलाई महीने के आंकड़े आ गए हैं, और पिछले महीने की अपेक्षा इसमें बढ़ोतरी हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 28 फीसदी बढ़ा है। जानकारी के मुताबिक GST कलेक्शन से जुलाई के महीने में सरकार के खजाने में 1,48,995 करोड़ रुपये आए हैं। वहीं, पिछले महीने GST का कलेक्शन 1,44,616 करोड़ रुपये रहा था। बता दें कि जुलाई 2021 में जीएसटी कलेक्शन 1,16,393 करोड़ रुपये रहा था।

- Advertisement -

आपको बता दें कि जुलाई महीने में आई GST कलेक्शन का रूपया किसी भी एक महीने में टैक्स कलेक्शन का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। जानकारी के मुताबिक जुलाई महीने में ग्रॉस GST कलेक्शन 1,48,995 करोड़ रहा। इसमें सेंट्रल जीएसटी कलेक्शन 25,751 करोड़, राज्य जीएसटी कलेक्शन 32,807 करोड़, इंटीग्रेटेड जीएसटी कलेक्शन 79,518 करोड़ और सेस की मदद से सरकारी खजाने में कुल 10920 करोड़ रुपये जमा हुए।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें