Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

रिलीज से पहले लाल सिंह चड्ढा पर लगा ग्रहण, सोशल मीडिया पर बायकॉट लाल सिंह चड्ढा कर रहा ट्रेंड

नई दिल्लीः आमिर खान की ड्रीम प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा पर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसे बॉयकॉट करने की मांग हो रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है। वहीं फिल्म को लेकर बन हो रहे निगेटिव माहौल पर अब आमिर खान ने चुप्पी तोड़ी है।

- Advertisement -

बायकॉट से आमिर खुद परेशान

बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड हो रहा है। जिससे आमिर खुद बहुत परेशान हैं। वहीं इस पर अपनी राय रखते हुए आमिर ने कहा कि, एक फिल्म बनाने में बहुत मेहनत लगती है। एक एक्टर ही नहीं, बल्कि कितने लोगों के इमोशन्स जुड़े होते हैं। वहीं फिल्म देखने के बाद आप उसे पसंद कर सकते हैं, और उसे नापसंद करने का भी पूरा अधिकार आपके पास है।

रिलीज से पहले इस तरह की चीजें करती हैं हर्ट

आपको बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले इस तरह की चीजें हर्ट करती हैं। पता नहीं लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। मैं मानता हूं कुछ लोगों को लगता है कि मुझे इस मुल्क से प्यार नहीं है। लेकिन मैं उन्हीं लोगों से कहना चाहता हूं कि वो जैसा सोच रहे हैं, वो सच नहीं है। मुझे प्यार है अपने देश से और यहां के लोगों से। मैं उनसे यही गुजारिश करूंगा कि प्लीज मेरी फिल्म को बायकॉट न करें और थिएटर पर जाकर फिल्म देखें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें