Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

IPS एसबी शिरोडकर ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर का लिया चार्ज, कही बड़ी बात

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

राजधानी लखनऊ (Lucknow) के नए पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर (Police Commissioner SB Shirodkar) ने कहा कि लखनऊ की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में जो भी खामियां निकल के आएंगी उनको दूर किया जाएगा ताकि लोगों को सुगम यातायात मिल सके। वहीं समाज का माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों की खैर नहीं है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों से निपटने के लिए पुख्ता योजना तैयार की जा रही है। वह पुलिस कमिश्नर का प्रभार संभालने के बाद पहली बार बोल रहे थे।

बता दें कि नवागत पुलिस कमिश्नर ने दोपहर करीब 12:00 बजे पदभार ग्रहण किया। इसके बाद एक बजे मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों को जेल पहुंचाने की योजना को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा।

वहीं राजधानी की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए विशेष टीम द्वारा समीक्षा कराई जाएगी। जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर दिक्कतों को दूर कर यातायात व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा त्योहारों में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह किसी भी संप्रदाय से जुड़ा हो।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें