Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

प्रधानमंत्री मोदी ने बदली अपनी डीपी, देशवासियों की ये अपील

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डीपी (Display Picture) बदल दी है। उन्होंने अपनी डीपी की जगह पर तिरंगे की तस्वीर लगाई है। इसके साथ उन्होंने देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी डीपी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मजबूती देने के लिए बदली है।

फेसबुक (Facebook) पर डीपी बदलते हुए PM मोदी ने लिखा,’आज 2 अगस्त का दिन विशेष है। ऐसे समय में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश #HarGharTiranga जैसे सामूहिक आंदोलन के लिए तैयार है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।’

आपको बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi) ने 31 जुलाई को अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 91वें एपिसोड में भी लोगों से अपनी डीपी बदलकर तिरंगा लगाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा था कि देशवासियों से अपील है कि अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं। तिरंगा हमें जोड़ता है और देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है। इसी तरह 2 से 15 अगस्त तक सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगा लगा सकते हैं। यह दिन पिंगली वैंकैया नायडू (Pingali Venkaiah Naidu) से भी जुड़ा हुआ है, क्योंकि 2 अगस्त को उनकी जयंती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें