Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लखीमपुरः प्रेमी का हाईवोल्टेज ड्रामा, दो घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़ा रहा प्रेमी

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’ में धर्मेंद्र वाला सीन रियल लाइफ में देखने को मिला। जहां प्रेमिका के परिजनों को मनाने के लिए आशिक ओवर हेड टैंकर पर जा चढ़ा। फिर प्रेमिका को अपने साथ ले जाने की मांग करने लगा। वहीं आशिक की इस हरकत को देख गांव के लोग इकट्ठा हो गए। वहीं सभी ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन लड़के पर प्यार का भूत इस तरह चढ़ा था कि वह किसी की भी बात मानने को तैयार नहीं था।

- Advertisement -

पुलिस ने लड़के को समझा-बुझाकर शांत करवाया

बता दें कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मामले की सूचना मिलते ही वहां पहुंचे। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद लड़के को समझा-बुझाकर शांत करवाया और सुरक्षित नीचे लाया गया। बता दें कि मामला पलिया तहसील का है। बताया जा रहा है कि अमन नामक लड़का मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। और उसकी प्रेमिका पलिया में रहती है। प्रेमिका दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखती है, जिसके कारण उसके परिजनों तो यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

दिल्ली में हुई थी लड़की से मुलाकात

दरअसल, अमन की इस लड़की से मुलाकात दिल्ली में हुई। यहां दोनों चॉकलेट बनाने वाली फैक्ट्री में साथ में काम करते थे। जानकारी के मुताबिक काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अफेयर शुरू हो गया। वहीं कुछ दिन पहले ही प्रेमिका नौकरी छोड़कर परिजनों के साथ लखीमपुर खीरी वापस आ गई। वहीं, प्रेमी अमन ने भी नौकरी छोड़ दी और मुजफ्फरनगर चला गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें