Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महंगाई के मुद्दे पर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा- इन्हें महंगाई दिखाई कैसे देगी?

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अमृतकाल के जश्न में मगन भाजपा सरकार ने सदन में कह दिया कि, देश में महंगाई है ही नहीं। जिसको लेकर राहुल गांधी ने आगे लिखा कि ख़ैर, इन्हें महंगाई दिखाई कैसे देगी? आंखों पर अहंकार की पट्टी बांध कर, ‘मित्रों’ को ‘Free Fund’ में देश की संपत्ति जो बेच रहे हैं।’

- Advertisement -

पूरी दुनिया के मुकाबले भारत की बेहतर स्थिति  

आपको बता दें कि राहुल गांधी के ट्वीट में केंद्र सरकार द्वारा देश की संपत्ति बेचे जाने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले ही संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महंगाई को लेकर सरकार का पक्ष रखा था। जिसके चलते निर्मला सीतारमण ने कहा था कि पूरी दुनिया के मुकाबले भारत में महंगाई बेहतर स्थिति में है। वहीं सरकार की कोशिश है कि महंगाई दर को 7 फीसदी से नीचे रखा जाए और सरकार इसमें कामयाबी रही है। बता दें कि भारत की तुलना पाकिस्तान, बांग्लादेश से ना की जाए।

राहुल गांधी के ट्वीट कर जारी की महंगाई की सूची
बता दें कि राहुल गांधी के ट्वीट में साल 2019 से साल 2022 के बीच बढ़ी महंगाई की सूची भी है। जिसमें पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित खाद्य पदार्थों के पुरानी और नई कीमत के बताई गई है। साथ ही कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है यह भी बताया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें