Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अमरोहाः रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला, बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। घटना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गौसाईं गांव की है। जहां गोद लिए बेटे ने ईंट से मुंह पर वार कर मां की हत्या कर दी। वहीं घटना की जानकारी गांव में उस समय हुई, जब पड़ोस की एक वृद्ध महिला बर्तनों की आवाज आने पर उधर पहुंची।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक हत्या करने के बाद आरोपी युवक शव को कमरे में खींच रहा था। वहीं वृद्धा के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दिनदहाड़े युवक द्वारा मां की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में है।

आपको बता दें कि ये घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। जानकारी के अनुसार विजयपाल प्रजापति गांव में लगे नलकूप पर देखभाल का काम करते हैं। वहीं कोई संतान नहीं होने के कारण उन्होंने अपने छोटे भाई रोहताश के बेटे रोहित प्रजापति को पैदा होने के बाद ही गोद ले लिया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें