Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तिरंगा यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान, ट्वीट कर कही यह बात

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। 15 अगस्त को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके को खास बनाने के लिए भारत सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत कई खास आयोजन किए जा रहे हैं। बुधवार को दिल्ली (Delhi) में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली गई।

बता दें दिल्ली के लाल किले (Red Fort) से इंडिया गेट (India Gate) होते हुए संसद भवन (Parliament House) तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सभी सांसद और मंत्री शामिल हुए, लेकिन इस आयोजन से विपक्षी सांसदों ने किनारा कर लिया। बाइक रैली की शक्ल में निकली सांसदों की तिरंगा यात्रा से विपक्षी दलों के किनारा करने के बाद इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग छिड़ गई है। सत्ता पक्ष तिरंगा रैली से किनारा करने को लेकर विपक्ष पर हमलावर हो गया है। वहीं कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी सत्ता पक्ष पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में ट्वीट कर कहा है कि देश की शान है हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है हमारा तिरंगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें