Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भाजपा का प्रियंका गांधी पर तंज, कहा- ‘तमाशे की राजनीति’ करने का लगाया आरोप

नई दिल्लीः कांग्रेस ने शुक्रवार को काले कपड़े पहनकर महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। जानकारी के मुतकाबिक प्रदर्शन दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुआ था। जिसकी अगुवाई राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया। इस दौरान भारी गहमागहमी के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद राहुल ने आरोप लगाया था कि पार्टी के कुछ सांसदों के पुलिस ने मारपीट की।

- Advertisement -

प्रियंका गांधी पर लगा तमाशे की राजनीति करने का आरोप

इसी बीच अब बीजेपी ने राहुल और प्रियंका गांधी पर ‘तमाशे की राजनीति’ करने का आरोप लगाया है। दरअसल, बीजेपी आईटी विंग के प्रभारी अमित मालवीय ने एक फोटो ट्वीट की है। जिसमें कांग्रेस नेता दीपेंद्र एस हुड्डा और राहुल गांधी पुलिसकर्मियों के साथ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

अमित मालवीय ने फोटो शेयर कर किया ट्वीट

आपको बता दें कि अमित मालवीय ने फोटो के साथ लिखा, “राहुल गांधी ने अपने सहयोगी दीपेंद्र हुड्डा की शर्ट फाड़ दी, ताकि प्रदर्शन की एक अच्छी फोटो बन सके और दिल्ली पुलिस को इसके लिए दोषी ठहराया जा सके।”

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें