Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चीन ने ताइवान को घेरा, खाड़ी में लगातार युद्धाभ्यास कर रही वायु सेना

नई दिल्लीः चीन अपने मिलिट्री ड्रिल के दौरान ताइवान को चारों तरफ से घेर रहा है। जानकारी के मुताबिक मिसाइल, युद्धपोत, फाइटर जेट्स के बाद अब उसने युद्धाभ्यास में ड्रोन्स को भी उतार दिया है। वहीं ये ड्रोन्स जापान के नजदीक से उड़ते हुए ताइवान की ओर आए हैं। जिसके कारण ताइवान की खाड़ी में तनाव की स्थिति भयावह हो चुकी है।

- Advertisement -

खाड़ी में लगातार युद्धाभ्यास कर रही वायु सेना

आपको बता दें कि ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन की नौसेना और वायु सेना लगातार खाड़ी में युद्धाभ्यास कर रहे हैं। वहीं लगातार उनके जंगी जहाज और फाइटर जेट्स खाड़ी में बनी मध्य रेखा को पार करके ताइवान को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं।

चीन लगातार दाग रही है मिसाइलें

जानकारी के मुताबिक चीन ने पिछले कुछ दिनों में लगातार कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें ताइवान की ओर दागी हैं। वहीं ये मिसाइलें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। बता दें कि मिसाइलों को ताइवान के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम इलाकों की तरफ दागा गया था।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें