Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

योगी सरकार के दो बड़े मंत्रियों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने दिया ये आदेश

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Govt 2.0) के दो मंत्रियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। योगी आदित्यनाथ सरकार के दो बड़े मंत्री राकेश सचान (Rakesh Sachan) और संजय निषाद (Sanjay Nishad) पर अलग-अलग मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। संजय निषाद के खिलाफ गोरखपुर (Gorakhpur) की सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant) जारी किया है। वहीं राकेश सचान को 31 साल पुराने एक मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया है।

Rakesh Sachan & Dr Sanjay Nishad

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद को 2015 में हुए कसरवल कांड की वजह से उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। सीजेएम कोर्ट ने मत्स्य पालन मंत्री को 10 अगस्त तक गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी गोरखपुर की शाहपुर पुलिस को दी गई है। बता दें कि कसरवल कांड में एक व्यक्ति की मौत भी हुई थी।

वहीं मंत्री राकेश सचान के कोर्ट रूम से ‘गायब’ होने के मामले में रविवार को प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड (BP Jogdand) ने कहा कि एसीपी अशोक कुमार सिंह (ACP Ashok Kumar Singh) को एफआईआर दर्ज करने से पहले पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में मंत्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने के लिए कहा गया है। वहीं निचली अदालत के दोषसिद्धि के आदेश के खिलाफ सत्र अदालत में अपील दायर करने को लेकर प्रदेश के मंत्री सोमवार को जमानत के लिए अदालत में पेश हो सकते हैं।

आपको बताते चलें कि कानपुर (Kanpur) की एक अदालत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान को तीन दशक पुराने मामले में दोषी ठहराया, जिसके बाद मंत्री जी पर जमानत बांड दिए बिना अदालत कक्ष से गायब होने का आरोप लगा था। हालांकि मंत्री ने गायब होने के आरोप से इनकार करते हुए दावा किया कि उनका मामला अंतिम फैसले के लिए सूचीबद्ध नहीं था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें