Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चीन में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, एक सप्ताह के लिए सभी पब्लिक प्लेस बंद

नई दिल्लीः चीन में एक बार फिर कोरोना विस्फोट होने से हवाई सेवा और ट्रेन सर्विस को बन्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि टूरिस्ट डेस्टिनेशन वाले शहर सान्या सिटी जिसे चीन का हवाई भी कहते हैं। यहां पर करीब चार सौ से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से हवाई सेवा, रेल सेवा पर रोक लगा दी गई है। वहीं प्रशासन के इस कदम से यहां 80 हजार से अधिक टूरिस्ट फंस गए हैं।

- Advertisement -

10 लाख से अधिक है सान्या सिटी की आबादी

बता दें कि चीन के दक्षिणी द्वीप हैनान स्थित शहर सान्या सिटी की आबादी 10 लाख से अधिक है। जहां रविवार को कोरोना विस्फोट हुआ। टूरिस्टों वाले इस शहर में 483 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

एक सप्ताह के लिए सभी पब्लिक प्लेस बंद

आपको बता दें कि कोरोना का हॉटस्पॉट बनी सान्या सिटी में बीते एक हफ्ते से सभी स्पा, काराओके, बार, पब, सिनेमा हॉल सहित अन्य पब्लिक प्लेस बंद हैं। वहीं केवल सुपरमार्केट और फ़ार्मेसी जैसी आवश्यक सेवाएं खुली हैं। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टूरिस्टों को तभी शहर से बाहर जाने दिया जाएगा जब उनकी 7 दिनों के अंदर 5 बार कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें