Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दोस्त बना हैवान: युवती से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक ही कॉलेज में साथ पढ़ने वाली छात्रा के साथ शर्मनाक करतूत करने वाला दोस्त गिरफ्तार हो गया। दोस्त ने कमरे पर बथ-र्ड पार्टी रखी और जश्न के बीच छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया और वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने के नाम ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा था।

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव (ACP Gomtinagar Shweta Srivastava) के अनुसार, लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) गांधीनगर निवासी विनय सिंह (Vinay Singh) उर्फ यश सिंह चौहान (Yash Singh Chuhan) निजी कालेज का छात्र है। उसके खिलाफ मंगलवार को युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। एसीपी ने बताया कि युवती और विनय एक ही कालेज में पढ़ते हैं। जहां दोनों के बीच दोस्ती हुई। कुछ दिन पूर्व विनय ने बर्थडे पार्टी का झांसा देते हुए युवती को गोमतीनगर विस्तार स्थित कमरे पर बुलाया। जहां आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर दुराचार किया। विनय ने आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली थी। जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए वह छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था।

एसीपी के मुताबिक, पीड़िता ने गोमतीनगर थाने पहुंच कर विनय के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके आधार पर बुधवार को उसे गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें