Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मुख्तार अंसारी की बढ़ीं मुश्किलें, प्रशासन ने की पत्नी अफसा पर बड़ी कार्रवाई

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके परिवार पर प्रशासन लगातार का शिकंजा कस रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आईएस 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी (Afsa Ansari) के नाम की 6 करोड़ 30 लाख की दो जमीनें कुर्क किया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि माफिया के द्वारा अवैध तरीके से जमीन को अपने नाम कराया गया था। जमीन उनकी पत्नी के नाम पर था। जिस पर आज कार्रवाई की गई है।

बता दें कि अंसारी ने सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर (Rajdepur) और फतेहउल्लापुर (Fatehullapur) में अवैध तरीके से जमीन को अपने नाम पर करवा रखा था। सरकार की मंशा है कि अवैध कब्जे की जमीन को मुक्त कराया उसकी के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान जिले के जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा रहा है। गौरतलब है कि मुख्तार अंसार पर हत्या, हत्या की साजिश जैसे दर्जनों मामले दर्ज है। 2005 में इलाहाबाद के पास एके 47 से कृष्णानंद राय समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों की हत्या का भी आरोप है। दिल्ली सीबीआई कोर्ट में अभी यह मामला चल रहा है। अंसारी फिलहाल प्रदेश की बांदा जेल में बंद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें