Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शोएब अख्तर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मुझे नहीं पता था कि सचिन तेंदुलकर कौन हैं

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त को होने वाले एशिया कप के मुकाबले में आमने-सामने होंगी। वहीं टी-20 फॉर्मेट में होने वाले इस मैच में दोनों टीमों की जंग देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने एक किस्सा सुनाया है।जो भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को लेकर है।

- Advertisement -

मुझे नहीं पता था कि सचिन तेंदुलकर कौन हैं- शोएब अख्तर  

बता दें कि पूर्व पाकिस्तानी बॉलर शोएब अख्तर ने टीवी के एक शो में बताया है कि उन्हें नहीं पता था कि सचिन तेंदुलकर कौन हैं, और उनका रुतबा क्या है। जानकारी के मुताबिक हर्षा भोगले से बातचीत में शोएब अख्तर ने बताया कि सकलैन मुश्तैक ने मुझे बताया कि सचिन तेंदुलकर दुनिया का बहुत बड़ा बल्लेबाज है।

मैं तो सिर्फ अपनी दुनिया में खोया हुआ था- शोएब

आपको बता दें कि शोएब ने कहा कि मुझे नहीं पता था। क्योंकि मैं तो सिर्फ अपनी दुनिया में खोया हुआ था। वहीं मैं सामने नहीं देखता था कि कौन-सा बल्लेबाज खड़ा है। हम बस यही कोशिश करते थे कि कितनी तेज़ बॉल कर सकें। जिसको लेकर हमारा फोकस यही होता था कि कब बॉल स्विंग हो रही होगी। हम तेज़ बॉल कब करेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें