Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आम आदमी को लगा महंगाई का एक और झटका, अमूल समेत इन कंपनियों ने बढ़ाए दूध के दाम

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी दूध डेयरी अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दिया है। जिसके चलते बुधवार से अमूल के दूध दो रुपये लीटर महंगे हो जाएंगे। वहीं मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी की है। जानकारी के मुताबिक बढ़ी हुई दरें बुधवार से लागू हो जाएंगी। इससे पहले मदर डेयरी ने 6 मार्च को दूध की कीमतों में दो रुपये लीटर का इजाफा किया था।

- Advertisement -

बुधवार से लागू होंगी बढ़ी हुई कीमतें

बता दें कि गुजरात समेत पूरे भारत में 17 अगस्त से अमूल के दूध महंगे हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वहीं अब 500 ml अमूल गोल्ड की कीमत बढ़कर 31 रुपये हो जाएगी। अमूल ताजा के 500 ml के पैकेट अब ग्राहकों को 25 रुपये में मिलेंगे और 500 ml के अमूल शक्ति का पैकेट 28 रुपये में मिलेगा।

मदर डेयरी ने भी बढ़ाया दाम

आपको बता दें कि मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध आज (मंगलवार) भर 59 रुपये लीटर मिलेगा। वहीं कल से ये बढ़ी हुई दर, 2 रुपये कीमतों के साथ 61 रुपये लीटर पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, टोंड दूध 51 रुपये लीटर मिलेगा, जबकि काऊ मिल्क 53 रुपये लीटर मिलेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें