Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

जिम्बाब्वे दौरे से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को मिली जगह

नई दिल्लीः भारत और जिम्बाब्वे के बीच आगामी 18 अगस्त से वनडे सीरीज़ की शुरुआत हो रही है। बता दें कि कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम हरारे में प्रैक्टिस कर रही है, और अब वनडे सीरीज़ की बारी है। लेकिन टीम इंडिया के लिए एक चिंता का विषय भी है। क्योंकि चोटिल वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने के कारण टीम इंडिया में बदलाव हुआ है।

- Advertisement -

शामिल किया गया सुंदर का रिप्लेसमेंट

बता दें कि पहले वनडे मैच से ठीक पहले अब टीम इंडिया में वाशिंगटन सुंदर का रिप्लेसमेंट शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक ऑलराउंडर शहबाज़ अहमद को उनकी जगह टीम में लाया गया है। जानकारी के अनुसार शहबाज़ ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग-2022 में शानदार प्रदर्शन किया था।

बीसीसीआई ने दी जानकारी

आपको बता दें कि बीसीसीआई द्वारा एक प्रेस रिलीज़ में यह जानकारी दी गई है, कि ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने वाशिंगटन सुंदर की जगह शहबाज़ अहमद को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया है। वहीं वाशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए कंधे में चोट लगी थी। जिसके चलते वह वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें