Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

योगी सरकार की बड़ी पहल, यूपी ट्रांजिट ओरिएंटेड विकास नीति-2022 को मिली मंजूरी

लखनऊः सूबे की योगी सरकार मेट्रो, रैपिड रेल और छोटे शहरों में ट्रांजिट इंटरवेंशन जैसे मेट्रो नियो वाले क्षेत्रों में आधुनिक शहर बसाने जा रही है। बता दें कि इन क्षेत्रों में आवासीय और व्यवसायिक जैसी योजना लाने वालों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इसके लिए उत्तर प्रदेश ट्रांजिट ओरिएंटेड विकास नीति-2022 को मंजूरी दे दी गई है। वहीं इससे रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

- Advertisement -

नेशनल ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट नीति जारी

बता दें कि देश में तेजी से शहरीकरण बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए सरकार ने इसके सुनियोजित विकास एवं अवस्थापना सुविधाओं का भलीभांति प्रयोग करने के लिए केंद्र सरकार ने नेशनल ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट नीति जारी की है। वहीं राज्यों को इसके आधार पर टीओडी नीति बनानी है। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार उत्तर प्रदेश में तमाम प्रकार के वृहद मास ट्रांजिड परियोजनाओं पर काम करा रही है। जिसके अंतर्गत लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो रेल और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रीजनल रैपिड ट्रांजिट यानी रैपिड रेल परियोजना पर काम चल रहा है। वहीं छोटे शहरों में अन्य ट्रांजिट इंटरवेशन जैसे मेट्रो नियो पर जल्द से जल्द काम शुरू होने वाला है।

जमीनों पर योजनाएं लाने के लिए लाई गई यह नीति

आपको बता दें कि इसके आसपास अधिक जमीनें होती हैं। ऐसी जमीनों पर योजनाएं लाने के लिए यह नीति लाई गई है। जानकारी के अनुसार वैल्यू कैप्चर फाइनेंस इंस्ट्रूमेंट्स द्वारा ट्रांजिट सिस्टम की वित्तीय स्थिरता में बढ़ोतरी और टीओडी जोन में आधारभूत सुविधाओं के लिए सघन विकास और मिश्रित भू-उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं ट्रांजिट नेटवर्क की राइडरशिप में भी बढ़ोतरी होगी। जानकारी के मुताबिक टाउन प्लानिंग विशेषज्ञ और वास्तुकारों के द्वारा टीओडी जोन तैयार किए जाएंगे। जिससे इन दोनों समान वर्गों को रोजगार का भी मौका मिलेगा।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें