Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उत्तर प्रदेशः लेखपाल के 3,243 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, लेखपाल सेवा चतुर्थ संशोधन नियमावली 2022 को मिली मंजूरी

लखनऊः यूपी की योगी सरकार कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला किया है। जिसमें लेखपाल सेवा नियमावली को मंजूरी दे दी गई है। वहीं अब बचे हुए खाली 3,243 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक की। जिसमें उत्तर प्रदेश लेखपाल सेवा चतुर्थ संशोधन नियमावली 2022 को मंजूरी दे दी गई है। वहीं अब लेखपाल पदों की भर्ती का अधिकार राजस्व परिषद के स्थान पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे दिया गया है।

- Advertisement -

रिक्त 4500 पदों का विलय

आपको बता दें कि अभी तक मूल पद 26,337 पदों में लेखपाल के रिक्त 4,500 पदों का विलय कर दिया गया है, और अब यह संख्या 30,837 हो गई है। जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2022 में लेखपाल के कुल 11,328 पद खाली थे। वहीं मौजूदा समय में 8,085 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, और शेष बचे हुए 3,243 पदों पर भर्ती का रास्ता भी जल्दी साफ हो जाएगा।

कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला

बता दें कि सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में फैसला लिया है कि लेखपाल पदों की भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को सौंपा जाएगा। वहीं फरवरी 2015 में लेखपाल के 27,237 पदों में 900 और अमीन के 408 पदों को समाप्त करते हुए राजस्व निरीक्षक के 1,308 पद सृजित किए गए थे। जिसको लेकर अब फैसला लिया गया है कि लेखपाल भर्ती का अधिकार UPSSSC के पास होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें