Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Hamirpur: खुदाई के दौरान निकली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति, दर्शन के लिए जुटी भीड़

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

प्रदेश के जनपद हमीरपुर (Hamirpur) से एक अचंभित कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की दुर्लभ, प्राचीन मूर्ति (Sculpture) मिली है। गांव में मूर्ति मिलने की खबर जंगल में आग की तरफ फैली और बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ धरती से निकली मूर्ति के दर्शन करने पहुंचे लगी। मूर्ति को गांव स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में सुरक्षित रखा गया है।

बता दें जिले में कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पतारा गांव जंगलों में छोटा सा प्राचीन हनुमान मंदिर था। ग्रामीण इस मंदिर का नवनिर्माण करा रहे थे। खुदाई के दौरान मजदूरों को मूर्ति मिली। मूर्ति को निकलाकर धोया गया तो पता चला कि यह भगवान विष्णु की मूर्ति है। पतारा की ग्राम प्रधान चंदा देवी (Chanda Devi) ने बताया कि गांव के बाहर बजरंग बली का अति प्राचीन मंदिर का ग्रामीण निर्माण कार्य करा रहे हैं। बुधवार को इस मंदिर परिसर में खुदाई का कार्य चल रहा था। तभी धरती के अंदर से भगवान विष्णु की अति प्राचीन, दुर्लभ मूर्ति बरामद हुई है। जिसे ग्रामीणों द्वारा मंदिर में स्थापित कर दिया है।

वहीं पुरातत्व विभाग (Archeology Department) को मूर्ति मिलने की सूचना दे दी गई है। मूर्ति की ऊंचाई एक मीटर के आसपास है तथा चौड़ाई आधा मीटर है। पुरातत्व विभाग इस मूर्ति की प्राचीनता की जांच करेगा तभी यह पता चलेगा कि मूर्ति कितनी पुरानी है। भक्तों की भीड़ भगवान विष्णु के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें