Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सहारनपुर में अपनी मौसी से मिले सीएम योगी, बच्चों को दी चॉकलेट

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बुधवार को सहारनपुर (Saharanpur) दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने अपनी मौसी और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। घर-गृहस्थी का हाल जाना। साथ ही उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और शगुन के रूप में कुछ नकदी भी दी। बच्चों से सीएम ने उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर बात की। मौसी से मिलकर सीएम योगी भावुक हुए लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया। वहीं लंबे समय के बाद भांजे से मिलकर मौसी सरोज देवी भी खुश नजर आईं।

बता दें कि सीएम योगी (CM Yogi) की मौसी अपने परिवार के साथ सहारनपुर के नवीन नगर इलाके में रहतीं हैं। सीएम योगी के सहारनपुर दौरे की खबर जैसे ही मौसी सरोज देवी को लगी तो वह उनसे मिलने पुलिस लाइन पहुंच गईं। मौसी के आने का संदेश जैसे ही सीएम योगी को मिला उन्होंने सपरिवार उन्हें सर्किट हाउस बुला लिया। उन्होंने अलग कमरे में मौसी और बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मौसी से बातचीत की।

सीएम योगी से मुलाकात के बाद सरोज देवी (Saroj Devi) ने बताया कि आज लंबे अरसे बाद अपने भांजे से मिली हैं। भांजे से मिलकर बहुत खुशी हुई है। सीएम योगी ने उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछा और खाने के लिए चॉकलेट दी। बच्चो ने भी पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया। वह भांजे से मिलकर काफी खुश हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें