Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महाराष्ट्रः संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

नई दिल्लीः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक संदिग्ध नाव से एके-47 राइफल, कुछ राइफलें और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुआ है।

- Advertisement -

रायगढ़ जिले अलर्ट जारी

जिसको लेकर रायगढ़ जिले में हाईअलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार दो संदिग्ध नाव लावारिस मिली हैं। इनमें से एक में ये हथियार मिले हैं। वहीं इन नावों में कौन सवार होकर आया, और ये कहां से आई, इन बातों की पड़ताल में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हैं।

पुलिस ने अपने कब्जे में लिया नाव

बता दें कि पुलिस ने नाव को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक यह नाव समुद्र के किनारे मिली है। जिसको लेकर पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। ताकि नाव के बारे में जानकारी मिल सके।

26/11 जैसी घटना की आशंका
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में मिली इस संदिग्ध नाव से गुजरात के पोरबंदर तट पर पूर्व में मिली संदिग्ध नाव और उसके बाद मुंबई में हुए 26/11 जैसी आतंकी साजिश की आशंका पैदा हो गई है। जिसको लेकर यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये नाव कहां से आई और इसमें मिले हथियार किसने भेजे? क्या नाव में कोई सवार होकर आया था और यदि आया था तो वह कहां है?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें