Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नोएडाः अब ‘गालीबाज’ महिला का वीडियो वायरल, पुलिस ने केस दर्ज कर हिरासत में लिया

नोएडाः ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी का मामला अभी थमा भी नहीं था। वहीं अब एक और ‘गालीबाज’ महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की जेपी सोसायटी का है।

- Advertisement -

बता दें कि वायरल वीडियो में नोएडा की हाईटेक सोसायटी में रहने वाली महिला एक गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देती दिखाई दे रही है। वहीं, इस दौरान वह गार्ड के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी करती दिख रही है। जबकि वहां मौजूद दूसरे गार्ड उसे ऐसा नहीं करने की बात कहते दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक गार्ड ने गेट खोलने में देरी की तो कथित तौर पर नशे में धुत महिला ने गाली-गलौच शुरू कर दी। आपको बता दें कि वायरल वीडियो में महिला बार-बार गार्ड का कॉलर पकड़कर खींचतान कर रही है। वहीं, दूसरा गार्ड समझाने आता है तो वह उससे भी गाली-गलौच करने लगती है। जिसका वीडियो किसी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, और सोशल मीडिया पर शेयर कर नोएडा पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें